Showing posts with label Photography. Show all posts
Showing posts with label Photography. Show all posts

19 December 2007

Snow & Snowing Images- Some Night Shots: हिम और हिम पात की तस्वीरें।

क्रिसमस मे कुछ ही दिन शेष हैं, सारा शहर दिवाली की तरह जगमगा रहा है, पर पिछले दो सालों के विपरीत इस साल अधिक हिमपात हुआ है।

Snow & Snowing

ये तस्वीर शहर के ’चेन्त्रो’ (केन्द्र) पर लगायी गयी बिजली की झालरों के साथ गिरती हुई बरफ़ का है।

Snow & Snowing

ये चित्र शाम को लिया गया।

Snow & Snowing

जिस रात इस मौसम का भारी हिमपात शुरू हुआ उस समय (रात के ११:५७ बजे) का, बाहर तेज़ हवाओं के साथ बरफ़ पड़ रही थी, और मैं फोटो खींचने और विडियो बनाने मे व्यस्त था। विडियो (हिन्दी ब्लॉग पर) देखकर लग सकता है कि बरफ़ इस प्रकाश स्रोत से ही निकल रही है।

Snow & Snowing

दूसरे दिन सुबह तक भी हिमपात थमा नही था।

13 October 2007

Lens, Aperture and Shutter - लेंस, एपरचर तथा शटर

विभिन्न प्रकार के विषयों की हर तरह के प्रकाश मे फोटोग्राफी करने के लिये कैसे कैमरे की आवश्यकता होती है ? इस प्रश्न का उत्तर  यही है कि कैमरा तकनीकी तौर पर दुरुस्त होना चाहिये। किसी कैमरे की दक्षता मुख्यतः दो चीजों पर आधारित होती है, लेंस तथा शटर

१. लेंस (Lens): लेंस एक गोलाकार कांच का टुकड़ा होता है, जिसका मध्य भाग उभरा हुआ तथा किनारा पतला होता है (उभयोत्तल लेंस)। लेंस मे प्रकाश की किरणों को एकाग्र करने का गुण होता है। प्रकाश की किरणें लेंस से गुजरकर दूसरी ओर एक बिन्दु पर एकाग्र होती हैं। लेंस के इसी गुण के कारण प्रतिबिम्ब बनता है।

जिस लेंस से अधिक से अधिक प्रकाश कैमरे तक पहुँचता है, वह लेंस अधिक शक्तिशाली कहलाता है। कैमरों मे प्रकाश की तीव्रता का अनुकूलन (Adjustment)  डायफ़्राम (Diaphragm) अथवा स्टॉप (Stop size) द्वारा किया जाता है। इसे ही एपरचर भी कहते हैं।

किसी लेंसे की गति (Speed)  उसके अधिकतम स्टॉप साइज अथवा एफ़ ('f') नम्बर से जानी जाती है।

     

अत: 'एफ' नम्बर डायफ्रम के व्यास को बढ़ाने से उसके वर्ग के अनुपात से घटता है और उसके नाभ्यन्तर (Focus length)  को बढा़ने से उसके वर्ग के अनुपात मे बढ़ता है।

                      

एक 'f/8' लेंस उसे कहते हैं, जिसका व्यास (वक्रता त्रिज्या x 2) उसके नाभ्यान्तर का १/८ (one-eighth) हो। इसी प्रकार  'f/3.5' वह लेंस है, जिसका व्यास इसके नाभ्यान्तर का १/३.५ हो। अतः '' नम्बर जितना कम होगा लेंस उतना ही शक्ति वाला होगा।

f/8 लेंस तथा फ़/२ लेंस की गति की तुलना बहुत सरलता से की जा सकती है:

८x८/२x२ = ६४/४ = १६/१

इस प्रकार, 'f/८' की अपेक्षा 'f/२' लेंस १६ गुणा तेज है, इसी प्रकार 'f/३.५' की अपेक्षा फ़/२ लेंस लगभग ३ गुणा और 'f/६/३' की अपेक्षा 'f/४.५' दो गुना तथा 'सिंगल लेंस' (जिसकी फोकस दूरी उसकी वक्रता-त्रिज्या की दुगुनी हो) की अपेक्षा 'f/६.३' चार गुना तेज होता है।

11 October 2007

Introduction to Cameras - कैमरों का परिचय

           आधुनिक युग मे फोटोग्राफी का अत्यधिक महत्त्व है। इसमें लेशमात्र भी संदेह नही है कि फोटोग्राफी की सहायता के बिना अनेक आधुनिक वैज्ञानिक तथा औद्योगिक आविष्कार अधूरे ही रह जात। विज्ञान तथा उद्योग के अतिरिक्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों आदि से सम्बन्धित ऐसे अनेक अवसर जीवन मे आते हैं जिनको हम यादगार के तौर पर स्थायी बना लेना चाहते हैं। फोटोग्राफी की सहायता से हम उन क्षणों को हमेशा के लिये स्थायी बना लेते हैं जो फिर कभी लौट के नहीं आते।

 

The Eye and Camera: Image forming mechanism

आँख और कैमरा: प्रतिबिम्ब बनने की क्रियाविधि

(कैमरे की ही तरह रेटिना पर भी छवि उल्टी ही बनती है)

फोटोग्राफी की शुरुआत करने और सीखने के लिये सबसे पहले कैमरे की आवश्यकता होती है, विभिन्न प्रकार के कैमरों को उनकी तकनीकी विशेषता तथा उपयोग के अनुसार श्रेणियों मे  विभाजित किया जाता है। कैमरा इश्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को कैमरे के सम्बन्ध मे जरूरी जानकारी होना आवश्यक है। फोटोग्राफी के लिये प्रयुक्त कैमरों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपने अभिरुचि और आवश्यकता के अनुरूप कैमरे का चुनाव करना चाहिये।

11 September 2007

मुस्कान - The Smile!

Image 066

वाराणसी (बनारस) भारत

Varanasi (Banaras) INDIA

07 September 2007

प्रतिबिम्ब पर चिट्ठाकार

हिन्दी चिट्ठाकारों के छाया चित्रण मंच 'प्रतिबिम्ब' पर इस समय ३१ चिट्ठाकार पंजीकृत हैं। अगर कोई एक महीने मे एक पोस्ट भी करे तो प्रतिदिन एक चित्र आयेगा, बावजूद इसके मेरी पिछली पोस्ट (जो एक महीने पहले की थी) के बाद से अभी तक कोई नयी पोस्ट नही आयी है। इस बीच एक टिप्पणी हुई और एक नये प्रयोगकर्ता ने पंजीकरण किया, जिनको प्रविष्टि लिखने को अधिकृत कर दिया गया है। आप सब के सहयोग की आकांक्षा के साथ,  आज आपको एक चिट्ठाकार का 'पोर्ट्रेट' दिखा रहा हूँ, जिनको बहुत सारे लोग जानते पहचानते हैं, क्योंकि मेरे विचार से इन्होने हिन्दी चिट्ठाकारों मे से सबसे ज्यादा 'मीट्स अटेन्ड' की हैं। इन्होने हाल ही मे कैमरा खरीदने के बारे मे बहुत सारी जानकारी भी उपलब्ध करायी है, इसलिये इनको इनके 'कैमरे' और 'एक्शन' के साथ भी प्रस्तुत कर रहा हूँ।

 

 DSC00561DSC00559DSC00560

अब कोई भी इनकी घड़ी देखकर ये बता सकता है कि हम पिज़्ज़ा कब खा रहे थे

29 June 2007

लाल-गुलाब: Taking Macro: Use of Center AF & Spot Metering for taking 'Great Shots'

Rose

साधारण भाषा मे जब आप किसी छोटी वस्तु का काफी नजदीक से चित्र खींचते हैं तो उसे  Macro Shot  कहा जाता है। 

भौतिकी के नियमानुसार ऐसी अवस्था, जब, उभयोत्तल लेंस द्वारा पट पर बना चित्र वस्तु के समान आकार का हो। ऐसा तब होता है जब वस्तु की लेंस के केन्द्र से दूरी उसकी फ़ोकस दूरी के बराबर होती है।

लेन्स की समान्य स्थिति मे नजदीक से चित्र लेने पर चित्र धुंधला दिखता है इसलिये इस प्रकार के चित्र लेने के लिये अलग मोड प्रयोग किया जाता है,  लगभग सभी डिजिटल कैमरों मे यह सुविधा होती है।

इसी प्रकार ऑटोमोड मे फ़ोकसिंग मल्टीप्वाइंट होती है, जिससे कि जो भी दृश्य एल सी डी पर दिख रहा है, कैमरा अपने सेंसर का प्रयोग करके अधिक क्षेत्र की गहराई (Depth of field) से युक्त फ़ोकस दूरी चयन कर लेता है।

मीटरिंग (Metering) वह प्रणाली है जिसके अनुसार, एक निश्चित (प्रायः प्राकृतिक) प्रकाश की मात्रा की उपस्थिति मे शटर स्पीड ( Shutter Speed) अपरचर (Aperture, denoted as F Value) और सी सी डी (Charge-coupled Device) की संवेदन शीलता (ASA or ISO Value) सुनिश्चित की जाती है।

प्रस्तुत चित्र  मे Center AF फ़ोकसिंग विधि का प्रयोग किया गया है, Background मे अधिक रोशनी होने के कारण Spot Metering और Auto Settings वांछित परिणाम देने की स्थिति मे नही थे इसलिये  CCD  की संवेदन शीलता बढ़ाकर (४०० ए एस ए या आइ एस ओ) Flash (Slow Sync Mode)  के साथ संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुए।