29 June 2007

लाल-गुलाब: Taking Macro: Use of Center AF & Spot Metering for taking 'Great Shots'

Rose

साधारण भाषा मे जब आप किसी छोटी वस्तु का काफी नजदीक से चित्र खींचते हैं तो उसे  Macro Shot  कहा जाता है। 

भौतिकी के नियमानुसार ऐसी अवस्था, जब, उभयोत्तल लेंस द्वारा पट पर बना चित्र वस्तु के समान आकार का हो। ऐसा तब होता है जब वस्तु की लेंस के केन्द्र से दूरी उसकी फ़ोकस दूरी के बराबर होती है।

लेन्स की समान्य स्थिति मे नजदीक से चित्र लेने पर चित्र धुंधला दिखता है इसलिये इस प्रकार के चित्र लेने के लिये अलग मोड प्रयोग किया जाता है,  लगभग सभी डिजिटल कैमरों मे यह सुविधा होती है।

इसी प्रकार ऑटोमोड मे फ़ोकसिंग मल्टीप्वाइंट होती है, जिससे कि जो भी दृश्य एल सी डी पर दिख रहा है, कैमरा अपने सेंसर का प्रयोग करके अधिक क्षेत्र की गहराई (Depth of field) से युक्त फ़ोकस दूरी चयन कर लेता है।

मीटरिंग (Metering) वह प्रणाली है जिसके अनुसार, एक निश्चित (प्रायः प्राकृतिक) प्रकाश की मात्रा की उपस्थिति मे शटर स्पीड ( Shutter Speed) अपरचर (Aperture, denoted as F Value) और सी सी डी (Charge-coupled Device) की संवेदन शीलता (ASA or ISO Value) सुनिश्चित की जाती है।

प्रस्तुत चित्र  मे Center AF फ़ोकसिंग विधि का प्रयोग किया गया है, Background मे अधिक रोशनी होने के कारण Spot Metering और Auto Settings वांछित परिणाम देने की स्थिति मे नही थे इसलिये  CCD  की संवेदन शीलता बढ़ाकर (४०० ए एस ए या आइ एस ओ) Flash (Slow Sync Mode)  के साथ संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुए।

28 June 2007

शाम के सुन्दर रंगीन बादल :-: Beautifully Colored Evening Clouds

Evening Sky

27 June 2007

Test Post


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

26 June 2007

Armenian Bank Notes & Coins

आरमेनिया की मुद्रा द्राम के नाम से जानी जाती है। २००५ मे आला जब कामेरिनो मे थीं तब उन्होने हमें आरमेनिया के कुछ नोट और सिक्के भेंट मे दिये थे।

 Dr Alvard Antonian was in Camerino during 2nd half of the year 2005. She showed and presented us with some of Armenian coins & BankNotes.

Armenian currency is known as Dram (AMD), 1 Rupee (INR) is equivalent to 8.55 Drams. Paper notes are issued in denominations of 500, 1.000, 5.000, 10.000, 20.000 and 50000 Dram. Coins replace all banknotes less than 500 dram (10, 20, 50, 100, 200, 500).

 

Bank NoteBank Note Currency

23 June 2007

Atlantis Landing Images from NASA's Live Web Stream

Would be Putting few words in a while...

 

 Atlantis1Atlantis2Atlantis3Atlantis4Atlantis5Atlantis6Atlantis7Atlantis8Atlantis9

22 June 2007

योग्यतम की उत्तर जीविता: Charles Darvin & Giraffe

सबसे पहले जिराफ का रेखा चित्र, फ़िर थोड़ी बात उद्विकास के सिद्धान्त की अन्त मे सर्कस मे जिराफ़

चार्ल्स डार्विन (Naturalist) प्रकृति विज्ञान के नामी वैज्ञानिकों मे से हैं। जीवन के उद्विकास (Evolution) के सन्दर्भ मे उन्होने महत्त्वपूर्ण सिद्धान्तों का प्रतिपादन किया १८३१ से १८३६ तक ब्रिटेन के जहाज बीगल पर रहकर उन्होने विश्व भ्रमण किया और बहुत से Specimen एकत्र किये। लन्दन वापद लौटने के बाद उन्होने, निरीक्षणों के आधार पर गहन अध्ययन किया और

I have called this principle, by which
each slight variation, if useful, is preserved, by the term Natural Selection.

—Charles Darwin

इसी पर आधारित है Survival of the Fittest या योग्यतम की उत्तर जीविता का सिद्धान्त (Herbert Spencer) जो कि हरबर्ट स्पेन्सर द्वारा प्रयुक्त किया गया वे डार्विन के प्राकृतिक चयन के सिद्धांत का समर्थन करते हैं।

इसी से सम्बन्धित है, उपार्जित लक्षणों की वंशागति (Inheritance of acquired characters). जिराफ़ के लिये ये दोनो ही सिद्धान्त लागू होते हैं। जीवाश्मों (Fossils) से ऐसे तथ्य प्रकट हुए हैं जिससे पता चलता था कि अफ़्रीका मे पहले आज के जिराफ़ जैसे ही प्राणी पाये जाते थे जो बदलते प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप उद्विकास के फ़लस्वरूप आज के लम्बी गरदन वाले जन्तु के रूप मे आज भी मौजूद है। पहले के जिराफ़ मे से कुछ जिराफ़ जिनकी गरदन अन्य से लम्बी थीं वे उस समय जीवित रह पाये जब कि अपेक्षाकृत साधारण जिराफ़ ऊंचे वृक्षों से भोजन ग्रहण न कर सकने के कारण लुप्त होते गये, ये हुआ योग्यतम की उत्तरजीविता और, इसी बीच अपेक्षाकृत लम्बी गरद्न वाले जिराफ़ों का प्राकृतिक वरण (Natural Selection) होता रहा जिसे उपार्जित लक्षणों की वंशागति कहा गया।

उद्विकास आज भी जारी है, और Survival of the Fittest का उदाहरण कहीं भी देखने को मिल सकता है।

Giraffe

Nine subspecies, differing in coat pattern and number of horns, live in different parts of Africa.Giraffes' distinctive orangish, rusty, or blackish coats are broken into patchworks by whitish outlines. All-whitish giraffes are a rare find.

Size: Males stand up to 18 feet tall and weigh up to 4,200 pounds; females grow to 16 feet tall and weigh up to 2,500 pounds.

21 June 2007

Qwerty Key Pad on iPaq hw6900 Series

 iPaq Key (QWERTY) Pad Lit KEBOARD GIMP 1. Key Pad

जब मैने इसको लेने का विचार बनाया था तो इसका QWERTY  Key Pad  युक्त होना भी एक कारण था, पर अब लगभह एक साल के प्रयोग के बाद मुझे लगता है कि इस पैड के बनिस्पत अगर बड़ी स्क्रीन होती तो वो और अच्छा होता। इसके होते हुए भी Stylus प्रयोग करना ही अपेक्षाकृत आसान रहता है।

 See full size pictures of this (iPaq hw6915) in the previous post here

20 June 2007

9-2-11 का सेब और हमारा अमरूद


P1010007.JPG, originally uploaded by आलोक.

हिन्दी के आदि (सर्वप्रथम) चिट्ठाकार (आलोक कुमार) का सेब कल हमें अपने फ़्लिकर पेज पर दिखा और मन को भा गया। वहाँ पर Blog This के सहयोग से यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ। साथ मे देखिये हमारा अमरूद भी।

  Toshiba

शुक्र-ग्रहण । Venus in the Lap of Moon

सोमवार की रात आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखने को मिला। पृथ्वी से दिखने वाले सबसे चमकदार ग्रह शुक्र को चंद्रमा से मिलन के लिए आतुर देखा गया। यह अद्भुत खगोलीय घटना पांच साल दो महीने और तीन दिन बाद घटी। अपनी-अपनी कक्षाओं में परिक्रमा करते हुए सोमवार 18th June 2007 की रात पृथ्वी, चंद्रमा और शुक्र एक सीध में आ गए। पृथ्वी और शुक्र के बीच चंद्रमा के आ जाने के कारण शुक्र पर ग्रहण लग गया।

खगोलशास्त्री इसे अंग्रेजी में आकल्टेशन आफ वीनस कहते हैं।

A CELESTIAL ENCOUNTER: The Moon came directly between Venus and the Earth on Monday. In the picture the planet is slowly approaching towards Moon, a phenomenon called Occultation of Venus

लखनऊ के इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के इंजीनियर (आपरेशन्स) अनिल यादव के मुताबिक इससे पूर्व यह घटना 14 अप्रैल 2002 को घटी थी। उनके मुताबिक लखनऊ में यह ग्रहण रात 9.32 (IST) बजे लगा। ग्रहण की अवधि लगभग 38 मिनट रही।

शाम को जब मुझे बर्लिन से मित्र ने ये सूचना दी तो मै भी अपना कैमरा ले के बाहर (Camerino, Italy Click on the link to see exact street location) निकल गया, जो भी दिखा (with 3x optical zoom Camera) वही उतारने की कोशिश की।

नीचे की दूसरी तस्वीर वाकयी देखने लायक है।

 To see more Photos of occultation Visit Flickr

आभार:  दैनिक जागरण

18 June 2007

Evening Colors~ शाम के रंग

Another Evening

Foreground:  Dip. Sci. Chi. UNICAM, Camerino (MC) Italy

Background: Monte Sibillini

My Images: उफ्फ़ ये गरमी और Beach की शीतलता

My Images: उफ्फ़ ये गरमी और Beach की शीतलता

17 June 2007

उफ्फ़ ये गरमी और Beach की शीतलता

जब हम खेल रहे थे तो हमारे मित्र ने कुछ Wow  टाइप  तस्वीरें खींचीं।

Beach Beach 7  Beach 6 Beach   Beach 5  Beach 8

इस लड़के, ने तो लड़कियों के कुत्ते को समन्दर मे फेंक दिया था, जब तक दोनो उसे बचाने के लिये पहुँचतीं, वो बाहर निकल चुका था जबकि खतरा अभी टला नही था :).

14 June 2007

Beach View- Civitanova Marche-II

Beach Beach 3

हरियाली और रास्ता

Green Flowers!

हरे-हरे फूल...

Shakeel n Yanting

'दो प्रेमी-दो पागल' देखो मिल के चले हैं कहाँ...

Civitanova

साइकिल चलाने के लिये भी काफ़ी जगह है

12 June 2007

कहीं दूर जब दिन ढल जाये...

Sun Set

बुझने लगा है झीलों का पानी, पिघला है, शाम के सूरज का सोना।
कहाँ से थामूं रात की चादर, कहाँ से पकड़ूं धूप का कोना॥

Updated after Manya's Comment

***

आँख को क्षितिज पर डूबता सूरज लाल दिखायी देता है।

 लेकिन कैमरा कहता है कि सूरज वैसा ही है, जैसा कि दोपहर मे होता है।

***

९ जून २००७ को ८:३२ अपरान्ह पर 'चिवितानोवा आल्ता' से डूबते हुये सूरज पर दिखती रक्त्त वर्ण आभा

Sparkling Green Insect-'Macro'

Green

हरा-भरा चमचमाता कीड़ा

See original (1477 x 1160) size  Here 

Is there any zoologist to name this pretty insect ?

10 June 2007

Beach View-Civitanova Marche-Italy

कई हफ़्तों बाद शनिवार को मौसम अच्छा था तो हम लोगों ने Adriatic Sea Beach-Civitanova (चिवितानोवा)  का रुख किया, खूब मस्ती की और देखी भी।

हमारे साथ आप भी आनन्द लीजिये, 'समन्दर के असीम विस्तार' और 'चट्टानों से टकराकर बिखरती लहरों' का।

समन्दर की लहरें Waves

Waves

08 June 2007

Bougainvillea: CSA Park Allahabad

इलाहाबाद (उ. प्र.) के चन्द्र शेखर आजाद पार्क (कम्पनी बाग या अल्फ़्रेड पार्क) के केन्द्रीय भाग की परिधि पर लगे हुए बौगैनविलिया के पुष्प। इसके फूल कफी छोटे और सफेद होते हैं, फूल आने के समय आस पास की बहुत सारी पत्तियाँ गुलाबी रंग की हो जाती हैं।

Bougainvillea: CSA Park Allahabad
  • The modern day hybrids of Bougainvillea spectabilis (B. Brasiliensis) and B. glabra are among the most beautiful of flowering vines.
  • These tropical members of the Nyctaginaceae (Four-O'Clock) family, are very vigorous, evergreen, woody vines with spines.
  • Although normally climbers, they can be trained to stay bushy as pot plants, hanging baskets, or as standard 3 or 4 feet high.
  • They will bloom beautifully on branches on 18"-20" long. Keep all long shoots cut back to 18"-20" for best bloom.
  • The vibrant color of this vine comes not from the small White tubular flowers, but from the 3 large paper-like bracts that surround each flower.

More Info

07 June 2007

Camerino (Landscape)-III

 

Camerino

02 June 2007

Twins:-एक से भले दो-

Oct20-22 015

 

जुड़वाँ बच्चे कैसे पैदा होते हैं?

चुटकुला # 178

पछताए होता क्या !

जच्चाखाने के लाइन से बिछे पलंगो पर 'कुछ बन चुकी और 'कुछ बनने

वाली माताएँ बतिया रही थीं।

लीला बोली - क्या संयोग है! मैंने 'दो जासूस' फिल्म देखी थी और मुझे जुडवाँ बालक प्राप्त हो गए।

नीना बोली - 'ओहो.. तभी मुझे तीन पुत्र हुए क्योंकि मैंने ठीक पहले

'अमर-अकबर एंथोनी' देखी थी।

अचानक प्रेग्नेन्ट प्रेमा चीख पड़ी - हाय! गजब हो जाएगा। मैंने कल ही

'अलीबाबा और चालीस चोर' देखी है।

साभार रचनाकार से

01 June 2007

Cherry की चोरी, फालसा और जामुन की याद...

Cherry

Cherry

Cherry

DSC00053

जून २००५ मे जब मै अली हैदर के साथ रूम शेयर करता था उन दिनो सियेना से अपनी इन्टर्न्शिप कररहे सिद्धार्थ सिंह भी पधारे थे, पाकिस्तान के शकील हुसैन हम सब के सरदार थे ही हांलांकि वे सिद्धार्थ को सरदार सिंह कहते थे।

**********************************************************

Cherry

Cherry

ऊपर की, ५ तस्वीरें उस समय की हैं। नीचे की दोनो और सबसे पहली पिछले सप्ताह की। उस दिन सुबह लैब आया तो देखा कि हमारे कम्पू पर चेरी शोभायमान थी।Cherries

Cherry

और अगर चेरी अच्छी नही लगती तो जामुन का भी मौसम आने वाला है। ऊपर बायीं तरफ़ 'फालसा' है।

Phalsa is a small blueberry like fruit, which is deep red or purple when ripe. It can be eaten fresh, used in desserts or converted into a cooling summer drink.

Phalsa is a blood purifier and it has many medicinal qualities. The leaves, bark and roots are also used to treat a variety of ailments.

अधिक जानकारी

SYZYGIUM CUMINI L. - JAMUN.

Syzygium cumini L

Synonym
Syzygium jambolanum, eugenia cumini, eugenia jambolana.
Common name
Java plum, jambul, jamun, jaman, black plum, faux pistachier, Indian blackberry, jambol, doowet, jambolan.
Family
Myrtaceae (myrtle family).

अधिक जानकारी

बचपन मे जामुन खाते हुए बहुत बनियानें जामुनी रंग से रंगी थीं।