हिन्दी चिट्ठाकारों के छाया चित्रण मंच 'प्रतिबिम्ब' पर इस समय ३१ चिट्ठाकार पंजीकृत हैं। अगर कोई एक महीने मे एक पोस्ट भी करे तो प्रतिदिन एक चित्र आयेगा, बावजूद इसके मेरी पिछली पोस्ट (जो एक महीने पहले की थी) के बाद से अभी तक कोई नयी पोस्ट नही आयी है। इस बीच एक टिप्पणी हुई और एक नये प्रयोगकर्ता ने पंजीकरण किया, जिनको प्रविष्टि लिखने को अधिकृत कर दिया गया है। आप सब के सहयोग की आकांक्षा के साथ, आज आपको एक चिट्ठाकार का 'पोर्ट्रेट' दिखा रहा हूँ, जिनको बहुत सारे लोग जानते पहचानते हैं, क्योंकि मेरे विचार से इन्होने हिन्दी चिट्ठाकारों मे से सबसे ज्यादा 'मीट्स अटेन्ड' की हैं। इन्होने हाल ही मे कैमरा खरीदने के बारे मे बहुत सारी जानकारी भी उपलब्ध करायी है, इसलिये इनको इनके 'कैमरे' और 'एक्शन' के साथ भी प्रस्तुत कर रहा हूँ।
अब कोई भी इनकी घड़ी देखकर ये बता सकता है कि हम पिज़्ज़ा कब खा रहे थे





2 comments:
ये है कौन भाया? :) :) :)
हम तो छायाचित्रकार हैं नहीं वरना दो चार टँगा देते.. :(
फिर से? अभी सुबह तो देखी थी. :)
Post a Comment